Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पोरवाल समाज के आरध्यदेव श्री राजा टोडरमल जी महाराज की मूर्ति स्थापना को मिली मंजूरी, समाज ने जताया आभार

पोरवाल समाज के आरध्यदेव श्री राजा टोडरमल जी महाराज की मूर्ति स्थापना को मिली मंजूरी, समाज ने जताया आभार
​देवास। पोरवाल समाज के गौरवशाली इतिहास और श्रद्धा के केंद्र आराध्य राजा टोडरमल जी की मूर्ति स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजमाता जी के विशेष आदेशानुसार, नगर निगम द्वारा आयोजित एमआईसी  (महापौर परिषद) की महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इस निर्णय से समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर पोरवाल समाज में हर्ष की लहर है। इसी उपलक्ष्य में पोरवाल समाज, पोरवाल महिला मंडल एवं युवा संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आभार प्रकट किया। समाज के प्रतिनिधियों ने नेतृत्व की सराहना करते हुए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया सर्वप्रथम आंनद भुवन पैलेस पहुचकर विधायक गायत्री राजे पवार का जिनके दिशा-निर्देशों ने इस कार्य को गति प्रदान की फिर महापौर निवास पर श्रीमती गीता दुर्गेश जी अग्रवाल जिनके कुशल नेतृत्व में एम.आई.सी. की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। पार्षद शीतल गेहलोत का जिन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की भावनाओं को मजबूती से रखा का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि राजा टोडरमल जी की प्रतिमा न केवल समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, बल्कि शहर की सांस्कृतिक धरोहर को भी समृद्ध करेगी।  इस दौरान पोरवाल समाज के वरिष्ठ जन, महिला मंडल की पदाधिकारी और युवा संगठन के उत्साही कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक श्री राजेंद्र संघवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय रत्नावत, पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री सत्यनारायण संघवी, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री नरेश पोरवाल, 
शिव कुमार संघवी, ऐंद्रनाथ गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, राधेश्याम धनोतिया, देवीलाल पोरवाल, विजय घाटिया, मनोज संघवी , कान्हा फरक्या, दिनेश धनोतिया, नवीन संघवी, दीपक गुप्ता, महिला मण्डल से संतोष घाटिया, गुडडी पोरवाल, रेखा गुप्ता सहित समाज बन्धु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...