Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रदश स्तरीय नवाचार “e-zero Fir” प्रणाली के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,, ऑपरेशन साइबर: के तहत ₹2.50 करोड़ से अधिक राशि होल्ड, ₹2.43 करोड़ पीड़ितों को वापस करवाई

प्रदश स्तरीय नवाचार “e-zero Fir” प्रणाली के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,,
 
ऑपरेशन साइबर: के तहत ₹2.50 करोड़ से अधिक राशि होल्ड, ₹2.43 करोड़ पीड़ितों को वापस करवाई

 देवास : राज्य में साइबर अपराधों पर प्रभावी एवं त्वरित नियंत्रण हेतु ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR) प्रणाली लागू की गई है।
 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.01.2026 को आवेदक महान मालवीय पिता टीकम मालवीय उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बाई मार्ग नाहर दरवाजा देवास द्वारा थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात आरोपी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से RTO Chalan.Apk नामक संदिग्ध फाइल की लिंक भेजी गई । उक्त लिंक डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल फोन हैक हो गया,जिसके माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल ₹4,75,000/- (चार लाख पचहत्तर हजार रुपये) की धोखाधड़ी कर ली गई । शिकायत पर नाहर दरवाजा पुलिस ने e-fir 04/26 धारा 318(4) बी.एन.एस. 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया और डिजिटल ट्रेल का पीछा करते हुए आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की । पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बैंक खातों को फ्रीज करवाया जहाँ पैसा ट्रांसफर हुआ । पुलिस ने 04 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से फ्रॉड राशि कुल 4,01,000/- रुपये तथा 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमती करीबन 80,000/- रुपये  कुल 4,81,000/- रुपये का मश्रूका जप्त किया ।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः-
01.रोशन पिता संतोष मोदी उम्र 24 साल निवासी ग्राम मंगसो थाना धनवार जिला गिरिडीही (झारखण्ड )
02.सुजीत कुमार पिता राजू राम चन्द्रवँ सी निवासी ग्राम मंगसो थाना धनवार जिला गिरिडीही(झारखण्ड )
03.सुजीत पासवान पिता रामचंद्र पासवान उम्र 21 साल ग्राम श्रीरामढीह थाना धनवार जिला गिरिडीही (झारखण्ड ) 
04.सुजीत चंद्रवंशी पिता स्वर्गीय श्याम सुन्दर चंद्रवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडरान थाना तीसरी गिरिडीही (झारखण्ड)

                   देवास पुलिस द्वारा नया मोर्चा खोलते हुए सायबर ठगी में संलिप्त मोबाइल नंबरों की पहचान कर उन्हें दूरसंचार विभाग के सहयोग से त्वरित रूप से ब्लॉक कराया जा रहा है । इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वित्तीय ठगी,पहचान की चोरी और डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना है । इन नंबरों के ब्लॉक होने से न केवल ठगों की पहुँच सीमित होती है, बल्कि वे पुनः किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने में भी असमर्थ हो जाते हैं । इससे सायबर अपराध की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आयेगी है ।यह कदम एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । साथ ही इससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपराधियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्यवाही करने में भी सहायता मिलती है । इसी क्रम में सायबर सेल देवास ने ऑपरेशन सायबर के तहत अब तक कुल 2500 मोबाईल नम्बरों को ब्लॉक कराया जाकर सायबर ठगों पर एक कड़ा प्रहार किया है ।
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी "ऑपरेशन साइबर" के तहत ज़िला पुलिस साइबर सेल ने 01 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक सायबर फ्रॉड से संबंधित कुल 2587 सायबर शिकायतों में कार्यवाही करते हुए ₹ 2,50,70,630/- की राशि होल्ड करवाकर, माननीय न्यायालय से 329 रिफंड आदेश प्राप्त कर ₹ 1,38,09,558/- की ठगी गई राशि को वापस करवाया जाकर 160 लोगो को डिजिटल अरेस्ट होने से बचाया गया है । पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 28 ई-एफआईआर में से 05 में देवास पुलिस ने कार्यवाही कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹ 14,91,493/- की राशि आवेदको को वापस लौटाई है । साथ ही सायबर ठगों पर कड़ा प्रहार करते हुए सायबर ठगी में उपयोग किये गये अब तक कुल 2500 मोबाईल नम्बरो को भी बन्द कराया गया है । 
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नाहर दरवाज निरीक्षक अमित सोलंकी,उनि जगदीश चौहान,प्रधान आरक्षक नितेश द्विवेदी,धर्मराज सिंह,यशवंत तोमर,आर नवदीप महाजन एवं प्रभारी सायबर सेल प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चौहान,मप्रआर गीतिका कानूनगो,मआर आरती सिंह,मआर नैना खान,निशा पाटोरिया,आर मोनू राणावत,राहुल बडोले का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...