Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अब खिलेगी बच्चों की मुस्कान: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अमलतास हॉस्पिटल में प्रारंभ हुआ 'किलकारी अभियान 2.0,,,किलकारी अभियान 2.0' में माताओं और बच्चों के पोषण पर होगा विशेष ध्यान_

अब खिलेगी बच्चों की मुस्कान: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अमलतास हॉस्पिटल में प्रारंभ हुआ 'किलकारी अभियान 2.0,,,

किलकारी अभियान 2.0' में माताओं और बच्चों के पोषण पर होगा विशेष ध्यान_
    देवास: [शकील कादरी] जिले के कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जिले में  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन  से अमलतास अस्पताल में 'किलकारी अभियान 2.0' का शुभारम्‍भ किया गया। अभियान के तहत चिन्हांकित कुपोषित बच्चों की चिकित्सालयों में विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को 14 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर उनका नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा अमलतास हॉस्पिटल में स्क्रीनिंग एवं भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर चिकित्सकों को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए। अमलतास हॉस्पिटल में 242 बच्चों की स्क्रीनिंग की जाकर 72 बच्चे भर्ती करवाए गए हैं। इसी प्रकार जिले की एनआरसी में सोनकच्छ 31, देवास 8, टोंकखुर्द 13, कन्नौंद 50, खातेगांव 13 एवं बागली 38 बच्चे भर्ती करवाए गए हैं।
     अभियान के तहत बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं के स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तैयार करने और बच्चों की देखभाल से जुड़ी शिक्षा दी जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा अमलतास चिकित्सालय सामूहिक रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
देवास कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह ने इस अवसर पर कहा, "बच्चों का पोषण हमारे देश का भविष्य तय करता है। ‘किलकारी’ अभियान हर बच्चे की मुस्कान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम है।” जिला प्रशासन, अमलतास अस्पताल, और समस्त स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल से यह कार्यक्रम जिले में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई का एक मजबूत मंच बनेगा।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने बताया कि अमलतास हॉस्पिटल द्वारा बच्चों को लाने के लिए बस एवं मैजिक उपलब्ध करवाए गए हैं। बच्चों को नि:शुल्क उपचार एवं नाश्ता भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि एनआरसी में भर्ती करवाए गए बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क नाश्ता एवं भोजन तथा उपचार किया जा रहा है। शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हॉस्टल एवं बेड उपलब्ध करवाए गए हैं।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी  ने भी इस अवसर पर बताया कि अस्पताल इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा, जिससे समाज के हर बच्चे और माँ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
कार्यक्रम में अमलतास अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महावीर खंडेलवाल , शिशुरोग विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा काकानी , जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रतना शर्मा, मार्केटिंग डायरेक्टर अश्विन तंवर एवं समस्त टीम शामिल है |

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...