वैश्य समाज के युवाओं को देश की सक्रिय राजनेतिक धारा से जुड़ना होगा - प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया
देवास। वैश्य समाज आदि काल से ही समाज सेवा एवं मानव सेवा करता आ रहा है लेकिन अब समय आ गया है कि समाज के युवाओ को देश की राजनीति मे सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करना पड़ेगा। उक्त विचार अल्प प्रवास पर देवास आये अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल का संगठन के द्वारा किये गए स्वागत के अवसर पर युवाओ को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
श्री धारिया ने आगे बताया कि वैश्य संगठन विश्व के अनेको देशों के साथ पूरे देश मे पूर्ण सक्रियता से मानव सेवा के कार्य कर रहा है आपने कहा कि शीघ्र ही देवास जिले की इकाई का भी पुनर्गठन किया जाकर सक्रियता बढ़ाई जायेगी। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने देवास के वैश्य समाज की सक्रियता की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे समाज बंधुओ के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे एवं हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। संगठन द्वारा किए गए स्वागत के प्रति उन्होंने आभार भी प्रकट किया। स्वागत समारोह में संगठन के प्रदेश मंत्री अरविंद जैन ने भी सदस्यों को संबोधित किया। देवास इकाई से जिलाध्यक्ष कृष्णा विजयवर्गीय, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिनेश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनोज संघवी, सचिन मंगल, भानु अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता,प्रदीप माहेश्वरी, हिमांशु सेठिया आदि उपस्थित रहे।
0 Comments