नगर जनहित  सुरक्षा समिति ने कथा वाचक  पंडित मनीष भैया का किया स्वागत

देवास।श्री गुजराती रामी  माली समाज धर्मशाला मालीपुरा में  18 से 24 मई  तक चौहान परिवार द्वारा श्री गुजराती रामी  माली समाज के सौजन्य से आयोजित की गई आयोजित की गई श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित मनीष भैया एवं  आयोजक मंडल परिवार  का नगर जनहित  सुरक्षा समिति द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। उनका स्वागत समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर,सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार  अनूप  दुबे, सतनारायण यादव आदि ने किया। श्रीमद् भागवत कथा: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए 
 स्थानीय मालीपुरा स्थित श्री गुजराती रामी माली समाज धर्मशाला में फकीरचंद चौहान ठेकेदार परिवार द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पितरों के मोक्ष हेतु, बदनावर (श्री दुर्गाधाम) से पधारे परम पूज्य कथावाचक  मनीष भैया के श्रीमुख से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत सत्संग ज्ञान यज्ञ में धर्म की अविरल गंगा बह रही है। प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित होने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रसपान करने पहुंच रहे हैं।
कथा के प्रथम दिवस पर भव्य शोभायात्रा के साथ इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद क्रमशः द्वितीय दिवस पर शिव-पार्वती विवाह, तृतीय दिवस पर नृसिंह अवतार और चतुर्थ दिवस पर हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
कल कथा के पांचवें दिन श्री मनीष भैया ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, तृणावर्त वध, माखन चोरी, मटकी फोड़, ओखल बंधन, कालिया नाग मर्दन और गोवर्धन लीला के प्रसंगों को अत्यंत सुंदरता से प्रस्तुत किया। कथावाचक ने इन लीलाओं का धार्मिक और आध्यात्मिक सारांश समझाते हुए कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला में मानव कल्याण और अहंकार के मर्दन का गहरा संदेश छिपा है।
आयोजक चौहान परिवार ने बताया कि कथा का समापन 24 मई को होगा, जिसमें भागवत पूर्णाहुति के पश्चात सायं 6 बजे से महाप्रसादी वितरण का भव्य आयोजन रखा गया है।