Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हरितोदय मिशन के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

हरितोदय मिशन के अंतर्गत पौधारोपण  कार्यक्रम संपन्न
देवास। स्मार्ट लिविंग प्रोग्राम के तहत हरितोदय मिशन के अंतर्गत श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, देवास में पौधारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के एजीएम श्री आसी बाबू यादाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एजुकेशन केयर ट्रस्ट के सी.ई.ओ. श्री अनवर खान रहे। उनके करकमलों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री खान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...