सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने 15 अधिकारियों के वेतन काटने के दिए आदेश
देवास, 25 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को अटेंड नहीं करने एवं समय-सीमा में उनका निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने गत समय-सीमा संबंधी बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अटेंड करें और पात्र शिकायतों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती गई। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
इन अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश जारी
सीएमओ सोनकच्छ श्री अमरदास सेनानी का 2 दिवस का वेतन, सहायक यंत्री सोलर पंप नवीनीकरण ऊर्जा विभाग श्री कमलेश गेहलोत का 2 दिवस का वेतन, सीईओ जनपद पंचायत टोंकखुर्द सुश्री किरण प्रजापति का 6 दिवस का वेतन, उपसंचालक पशुपालन डॉ. मनीष व्यास का 2 दिवस का वेतन, कुलगुरु अमलतास विश्वविद्यालय डॉ. शरद वानखेड़े का 2 दिवस का वेतन, कुलसचिव अमलतास विश्वविद्यालय डॉ. संजय रामबोले का 2 दिवस का वेतन, सीईओ जनपद पंचायत कन्नौद श्री दीपक मुजाल्दे का 8 दिवस का वेतन, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री बसंती भूरिया का 2 दिवस का वेतन, सीएमओ टोंकखुर्द श्री राकेश वैद्य का 2 दिवस का वेतन, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग श्री एल.पी. गौड़ का 2 दिवस का वेतन, जूनियर इंजीनियर उदयनगर ऊर्जा विभाग श्री धन्जेय सिंह परिहार का 2 दिवस का वेतन, प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी का 4 दिवस का वेतन, प्रभारी सहायक यंत्री नगर निगम श्री सौरभ त्रिपाठी का 19 दिवस का वेतन, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर निगम सुश्री इंदुप्रभा भारती का 3 दिवस का वेतन, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सुश्री स्मिता रावल का 3 दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।

0 Comments