Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ली परिचयात्मक बैठक,,कार्यालयों तक सीमित न रहें अधिकारी, सतत फील्ड विजिट करें; शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास पर रखें विशेष फोकस - कलेक्टर श्रीमती मीना

नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ली परिचयात्मक बैठक,,

कार्यालयों तक सीमित न रहें अधिकारी, सतत फील्ड विजिट करें; शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास पर रखें विशेष फोकस - कलेक्टर श्रीमती मीना
देवास : जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना ही सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना अनिवार्य है। आमजन से सीधे जुड़े क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती मीना ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए  ने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयीन फाइलों और बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि निरंतर मैदानी भ्रमण (फील्ड विजिट) करें। अधिकारी स्वयं गांवों और विकासखंडों में जाकर विकास कार्यों की वास्तविक जमीनी हकीकत परखें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई और मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आने वाले आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिले में चल रही योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक परिणामोन्मुखी, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...