नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संभाला पदभार; शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी प्राथमिकता
देवास:नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती मीना भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2014 बैच की अधिकारी हैं।
नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पदभार ग्रहण करने से पहले माताजी की टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। कलेक्टर श्रीमती मीना ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत कलेक्टर श्रीमती मीना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी भी ली। पदभार ग्रहण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 Comments