Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पूर्व युवाओं ने किया रक्तदान,,महात्मा गांधी जिला अस्पताल में संस्था हिन्दलवली सरकार ने लगाया शिविर, रक्तदाताओं का किया सम्मान

ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पूर्व युवाओं ने किया रक्तदान,,

महात्मा गांधी जिला अस्पताल में संस्था हिन्दलवली सरकार ने लगाया शिविर, रक्तदाताओं का किया सम्मान
देवास। ईद मिलादुन्नबी के एक दिन पूर्व संस्था हिन्दलवली सरकार द्वारा मंगलवार को महात्मा गांधी जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। संस्था द्वारा रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को सम्मानित भी किया। संस्था अध्यक्ष शाहरूख मंसूरी (गोलू) ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काजी नोमान अहमद अशरफी एवं काजी अबुल कलाम फारूखी की उपस्थिति में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष जुबैर लाला, परवेज विनर, सोनू जेजे, फेजान मदनी, समरोज पठान, सोहेल सूफी, हकीम खान, तोहेल खान, राजा शेख, इरफान शेख, एजाज मंसूरी, अयान खान, फिरोज खान, अशरफ नागोरी, जाकिर पहलवान, रुमान खान, अमिश मंसूरी, राजा खान, अतीक मंसूरी एवं शौकत भाई सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं युवा मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...