पण्डित देवीशंकर तिवारी प्रांताध्यक्ष एवं अरविन्द शर्मा प्रदेश महामंत्री निर्वाचित
देवास। मध्यप्रदेश सेन्ट्रल कमेटी आफ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन (अपेक्स बॉडी) कि प्रांतीय प्रबंधकारणी समिति की बैठक उज्जैन में गुजराती समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष उजागर सिंह चौहान ने की मुख्य अतिथि रमेशचंद शर्मा प्रान्ताध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, विशेष अतिथि साहित्यिकार शिव चौरसिया, संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा थें । देवास जिले कि टीम ने संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में बैठक में भाग लिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष सचिव सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। प्रदेश महामंत्री हरिहर शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथि और उपस्थित पदाधिकारी का स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने प्रदेश स्तरीय गतिविधि पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उपस्थित जिला प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिले की वार्षिक गतिविधि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया देवास जिले की गतिविधि का प्रतिवेदन जिला सचिव अरविंद शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसमें जिले में प्रति माह की दस तारीख को डॉक्टर एस एस मालवीय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की प्रदेश के सभी सदस्यों ने प्रसंसा की। तत्पश्चात वर्तमान प्रांताध्यक्ष उजागरसिंह चौहान का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनका सम्मान शाल और पुष्प माला से देवास जिले की ओर से सम्मान कर बिदाई दी गई। प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। जे पी कोशिश जिला अध्यक्ष मुरेना द्वारा प्रांताध्यक्ष पद हेतु पंडित देवीशंकर तिवारी देवास का नाम प्रस्तावित किया। हेमलता धाकड़ नीमच आर बी श्रीवास्तव दतिया, एस उदेनिया ग्वालियर सहित पुरे सदन ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव पारित किया। इसी प्रकार पूर्व प्रांताध्यक्ष एम एल मालवी देवड़ा द्वारा प्रदेश महामंत्री हेतु अरविंद शर्मा देवास का नाम प्रस्तावित किया उपस्थित सभी पदाधिकारी ने पूर्व प्रांताध्यक्ष एम एल मालवीय देवड़ा के द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सम्पूर्ण प्रदेश के पदाधिकारीयों ने करतल ध्वनि से सर्वानुमति प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर देवास से प्रांतीय उपाध्यक्ष एल एन मोहरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओ पी सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक चोहान भी उपस्थित थे।अगली प्रदेश की साधारण सभा देवास में किया जाना तय हुआ अंत में सभी का आभार उज्जैन जिला अध्यक्ष अरविंद भटनागर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन हुआ। देवास जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा विजय श्रीवास्तव,अनिल नागर, रामलाल लुवानिया,अरुण कुमार शैव्य, कांतिलाल पटेल, शंकरलाल शर्मा, राजकुमार चंदन, ओम नवगोत्री, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद भावसार, कालूराम नवगोत्री, नाथूलाल राठौर, राधेश्याम सोलंकी, श्यामा तोमर, रामप्रसाद खराडिया,एम एल सोलंकी,रुगनाथ तंवर, फूलसिंह नागर,एम एल सोलंकी,जगदीशचंद्र जायसवाल, प्रकाश चन्द्र चोधरी,रमेशचंद्र उइके, नन्दराम मिमरोट, बी के मोदी,बाबूलाल शर्मा, हेमलता परिहार,कुमेरसिह डोडिया, जयराम सिंह मालवीय,महेश व्यास, हरिप्रसाद पाण्डेय, अंतरसिंह भण्डारी,ओ पी तीवारी आदि ने बधाई शुभकामनाए दी।
0 Comments