श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा कालानी बाग में ध्वजारोहण, देशसेवा का लिया संकल्प
देवास : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम सेवा समिति देवास द्वारा कालानी बाग स्थित श्याम वाटिका पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील शर्मा एवं समाजसेवी नारायण गिरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रध्वज फहराकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर संयोजक अमित पंडित, गणेश विजयवर्गीय, अशोक सोमानी, प्रकाश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मनीष महाजन, अरुण शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी नरेंद्र मूंदड़ा एवं देवेन्द्र शर्माने दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव संजय कसेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments