Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में कन्या पूजन एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन*

 कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में कन्या पूजन एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
देवास: कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय परिसर में कन्या पूजन एवं गरबा रास महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद श्री राजेन्द्र जी ठाकुर, त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी डांडगे, श्री हेमराज जी पांचाल एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. पी. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां वैष्णो देवी की महिमा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात माता रानी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर महेंद्र जैन, रितेश मिश्र एवं प्रज्ञा मैडम द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप जोशी ने किया। अंत में रागिनी मैडम, हर्षा मैडम, तरुणा मैडम, दृष्टि मैडम एवं रानी मैडम ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...