Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महारानी चिमनाबाई स्कूल में स्टाफ ने किया कन्या पूजन और कन्या भोज, छात्राओं को बांटे उपहार

 महारानी चिमनाबाई स्कूल में स्टाफ ने किया कन्या पूजन और कन्या भोज, छात्राओं को बांटे उपहार
देवास: नगर के प्राचीनतम कन्या विद्यालय महारानी चिमनाबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। प्राचार्य सपना सिंह भदौरिया की प्रेरणा से स्टाफ सदस्यों ने आपसी सहयोग से राशि एकत्र कर यह पहल की।

कार्यक्रम में स्टाफ ने कन्याओं का पाद पूजन कर उपहार वितरित किए। विद्यालय परिसर में समस्त छात्राओं के लिए खीर, पूड़ी, भजिये और फलाहार का भोज आयोजित किया गया। संकुल की अन्य शालाओं की छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था। अंत में बालिकाओं ने रंगारंग गरबा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष राखी भोंसले एवं वार्ड पार्षद आलोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में शिक्षक महेश मिश्रा, मनोहर सोलंकी, राजेश व्यास, दीपक यादव, कोन्टिल्य नायक, अंकित गरासिया, दीपाली मिरजकर सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...