देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड के विद्यार्थियों ने देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में आयोजित कक्षा पहली एवं दूसरी की सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान सागर एकेडमी द्वारा किया गया था, जिसमें 22 विद्यालयों के 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेन थॉम एकेडमी के नन्हे खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। कक्षा पहली के अद्वैत सोलंकी और कक्षा दूसरी के मितांश बालचंद्र काले ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं कक्षा पहली की अवनी नरोलिया और कक्षा दूसरी की तरुणा ओसारी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन श्री सुनील थॉमस श्रीमती हैंसी थॉमस एवं प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

0 Comments