Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आमिर यूनुस खान ने संभागीय कुश्ती में मारी बाजी, राज्य स्तर के लिए किया क्वालिफाई

आमिर यूनुस खान ने संभागीय कुश्ती में मारी बाजी, राज्य स्तर के लिए किया क्वालिफाई
देवास: ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल के छात्र आमिर यूनुस खान ने उज्जैन में आयोजित संभागीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और देवास जिले का नाम रोशन किया।
कुश्ती फ्री स्टाइल 19 वर्ष से कम बालक वर्ग में आमिर ने अपने दांव-पेंच और आत्मविश्वास से लगातार दो मुकाबले जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
विद्यालय प्राचार्या सादफ जहाँ ने बताया कि 07 से 11 सितंबर 2026 तक सीहोर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में आमिर उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष मेहशर अली सय्यद एवं संस्था पदाधिकारियों ने आमिर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आमिर की यह जीत एक बड़े सपने की शुरुआत है। अब सबकी निगाहें राज्य स्तर पर उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...