देवास : [शकील कादरी] मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती ज्योति शर्मा ने जिले में ‘’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन अभियान परिषद की बैठक ली गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ अंतर्गत जिले की पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गैर सरकारी संस्थाओं से जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु जन भागीदारी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती ज्योति शर्मा ने निर्देश दिये कि कुंओं, बावड़ियों, तालाबों, नदियों जैसे जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जल स्त्रोतों के आस-पास पौधरोपण से स्थानीय नागरिकों को जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएं। इसके लिए सभी गांवों, नगरों के सभी वार्डों में नागरिकों को सामूहिक श्रमदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में खेत तालाब निर्माण, रिचार्ज पिट और चेक डेम गहरीकरण जैसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। बैठक में डीसी/बीसी जन अभियान परिषद जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी मनरेगा एवं एसबीएम उपस्थित थे।

0 Comments