Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आम आदमी पार्टी ने कमर्शियल गैस टंकी के बड़े दाम व कालाबाजारी को लेकर किया शांतिपूर्ण आंदोलन,,,गैस की कालाबाजारी ने आम लोगों का चूल्हा जलाना किया मुश्किल,,ओटीपी आने के बाद भी नहीं दी जा रही है कई उपभोक्ताओं को गैस टंकी

आम आदमी पार्टी ने कमर्शियल गैस टंकी के बड़े दाम व  कालाबाजारी को लेकर किया शांतिपूर्ण आंदोलन,,,

गैस की कालाबाजारी ने आम लोगों का चूल्हा जलाना किया मुश्किल,,

ओटीपी आने  के बाद भी  नहीं दी जा रही है कई  उपभोक्ताओं को गैस टंकी 
देवास. गैस की कालाबाजारी और  कमर्शियल गैस टंकी के बड़े दाम  ने व्यापारियों एवं घरेलू गैस टंकी उपभोक्ताओं  के सामने संकट खड़ा कर दिया है।कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं जिनके ओटीपी नंबर भी आ गए लेकिन फिर भी एजेंसी द्वारा टंकी प्रदाय  नहीं की जा रही है। बढ़ती महंगाई और गैस की कालाबाजारी बढ़ते दाम को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा एबी रोड  सय्याज़ी  द्वार इन्दिरा गांधी प्रतिमा, मंडूक तालाब  पुष्कर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ऑन ने गैस की  खाली टंकी लेकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री सचिन सिंह ठाकुर ने कहा  कि आम घरेलू गैस की कालाबाजारी वह कमर्शियल गैस टंकी के बड़े दाम नके कारण  आम आदमी के सामने  रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कमर्शियल गैस के बड़े दामों ने कई व्यापारियों  के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। वहीं आम घरेलू उपभोक्ताओं को ओटीपी आने के बाद भी गैस टंकी नहीं दी जा रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने कहा कि गैस टंकी के बड़े दाम  और कालाबाजारी ने आम उपभोक्ताओं को जीना मुश्किल कर  दिया है।.इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिह ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ आर पी झाला, जिला संगठन मंत्री सचिन सिह ठाकुर, सलमान सदर, संतोष जाट, सादिक शेख़, दिपक मालवीय, रविन्द्र उपाध्याय, रफीक खान, प्रितम सिह देवड़ा, भेरुलाल मालवीय, हेमराज सिह बाजीराव आदि कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन से गैस कमर्शियल गैस टंकी के बड़े दाम और गैस एजेंसी द्वारा घरेलू गैस की की जा रही कालाबाजारी की समस्या का निराकरण करने की मांग की है।जिससे कि आम उपभोक्ताओं को राहत मिले।। यह जानकारी जिला संगठन मंत्री सचिन सिह ठाकुर ने दी।

 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...