शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया शहर की होनहार बेटी का सम्मान
देवास। हायर सेकेण्डरी में देवास जिले की मेरिट लिस्ट में 96.40 प्रतिशत (विज्ञान संकाय) अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सादिक शेख एडवोकेट की होनहार बिटिया जोबिया शेख का सम्मान, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में, उनके घर पहूंच कर किया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि शहर का नाम रोशन करने वाली जोबिया, कांग्रेस परिवार द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत हो गई। इस अवसर पर संगठन महासचिव जाहिद पठान, प्रवीण शर्मा एडवोकेट, मनोज सांगते एडवोकेट, रईस खान डैनी, शाहजी हाशमी, मुकेश शर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

0 Comments