Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय श्रीमती सुनीता सकलेचा की स्मृति में वाटर कूलर एवं आर.ओ का लोकार्पणभारत विकास परिषद द्वारा किया जाएगा संचालन

स्वर्गीय श्रीमती सुनीता सकलेचा की स्मृति में वाटर कूलर एवं आर.ओ का लोकार्पण
भारत विकास परिषद द्वारा किया जाएगा संचालन
देवास। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश डसानिया ने बताया कि 2 मई प्रातः 11 बजे एमजी हॉस्पिटल देवास में श्रीमती सुनीता सकलेचा की स्मृति में एक वाटर कूलर एवं आर ओ जितेंद्र सकलेचा द्वारा भेट किया गया। जिसका लोकार्पण देवास के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  सरोजिनी जेम्स ,डॉ प्रकाश गर्ग,डॉ सुनील तिवारी तथा विलास चौधरी के आतिथ्य में  किया गया। उपरोक्त वाटर कूलर का मेंटेनेंस भारत विकास परिषद द्वारा लगातार किया जाएगा। एमजी हॉस्पिटल में लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि आने वाले मरीज एवं उनके परिवारजन को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। यह वाटर कूलर एमजी हॉस्पिटल के नवीन भवन एवं स्त्री प्रस्तुति विभाग में लोकार्पित किया गया है। कार्यक्रम के विषय में विजय जैन ने जानकारी प्रदान की। उपरोक्त कार्यक्रम में राकेश चौरसिया ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मंत्री ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी डॉ मीना राव और नवीन नाहर के साथ भारत विकास परिषद के कई सदस्य तथा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के भी कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के सचिव हेमंत वर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...