Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय प्रवीण श्रीवास्तव जी की स्मृति पर अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन

 स्वर्गीय प्रवीण श्रीवास्तव जी की स्मृति पर अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन 
देवास: लोक संस्कृति लोक साहित्य लोक भाषा एवं विशेष उपलब्धि के लिए समर्पित प्रवीण श्रीवास्तव जन चेतना मंच द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रवीण श्रीवास्तव जी के पुण्य स्मरण पर अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह की  मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रेखा वर्मा जी ,वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता  राजेश मालवीय जी , संस्था  संरक्षक आभा निगम जी ,पार्षद आलोक साहू जी,  की उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि के साथ किया गया जन चेतना मंच संस्थापक श्रीमती तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव  द्वारा बताया गया कि  हमने जिन्हें अलंकृत किया है उन सभी का शहर में विशेष योगदान रहा है वह अपनी विधाओं में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं  समारोह मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक जीवन योगदान प्रवीण जी द्वारा दिया गया है वह विस्मरणीय है उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में  सेवा को महत्व दिया  साथ ही विभिन्न विधाओं में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया विशेष अतिथि राजेश मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा की समाजसेवी में समर्पण की भावना आवश्यक है इसी से समाज का उत्थान होता है आलोक साहू जी ने बताया की प्रवीण जी हमेशा अपने कार्य को निष्ठा और लगन से करते थे आज के युग में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है स्वागत भाषण अजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया अलंकृत रत्नों  में शासकीय अधिकारी संजीव सक्सेना जी , मनीष खरे जी, पत्रकारिता क्षेत्र से राजेश मालवीय, स्वास्थ्य विभाग से अंजू शर्मा, खेल जगत से निपुण सांगते ,बसेरा आश्रम के संचालक  दिनेश चौधरी विशेष योगदान के लिए रेखा वर्मा जी सहित सामाजिक विद्याओं के अन्य गणमान्य समाज सेवी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संयोजन आदित्य श्रीवास्तव एवं दीपक श्रीवास्तव द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आभा निगम द्वारा किया गया  इस उपलक्ष पर राजेश निगम समाजसेवी ममता श्रीवास्तव कायस्थ विकास परिषद महिला अध्यक्ष मंजू निगम, शिवानी श्रीवास्तव कर्णिका श्रीवास्तव, उर्वशी श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया अंत में आभार शीतल निगम  द्वारा माना गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...