Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 08 पेटी देशी मदिरा जब्त

आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 08 पेटी देशी मदिरा जब्त  
 देवास : आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी  में 16 जून  को वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीसाखेड़ी तहसील सोनकच्छ में मोटर साइकिल  से अवैध शराब का परिवहन कर सकता है तो  तुरंत रवाना होकर सूचना में वर्णित स्थान पर पहुंचे तथा कुछ देर बाद सूचना में वर्णित मोटर सायकिल आई जिसे रोका जिस पर चालक बैठा हुआ था जिसके पीछे प्लास्टिक का बोरा सीट के दोनों ओर टंगा हुआ था जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर 08 पेटी देशी मदिरा प्लेन 72 बल्क लीटर बरामद हुई जो चालक भारत चोहान निवासी मानासा तहसील सोनकच्छ द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया,कार्यवाही में जप्त सामग्री एव वाहन का मूल्य लगभग 80400 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार आरक्षक अरविंद जिनवाल,निकिता परमार, गीतेश सैनिक किशोर सिसोदिया एवं अनिल चोहान सम्मिलित रहे ,

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...