Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

2026 में अग्निवीर में चयनित सैनिक एवं उनके अभिभावकों का सम्मान

2026 में अग्निवीर में चयनित सैनिक एवं उनके अभिभावकों का सम्मान
देवास। देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं सनी फिजिकल अकैडमी के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्तिक मंगल परिसर विकास नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोज राजानी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी सेना गडारिया, विशेष अतिथि मदनलाल कहार, जिला एथलेटिक एसोसिएशन अध्यक्ष एवं प्रेमनाथ तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत धर्मेंद्र भदोरिया, अभिषेक चौहान प्रशिक्षित सनी, योगेश द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव, रागिनी चौहान, जावेद पठान, यशवंत डागोरा, मुख्य अतिथि मनोज राजानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैनिक हमारे देश के आन बान शान है इनके कारण हम आज सुरक्षित हैं। देवास शहर के अग्नि वीर में 15 सैनिक का चयन होना बहुत बड़ी बात है। आज उसके माता-पिता को देखकर गर्व की अनुभूति होती है उनके कलेजे के टुकड़े आज भारतीय सेवा का हिस्सा बनेंगे देवास जिले की शान बढ़ेगी। प्रमुख रूप से धर्मेंद्र भदोरिया, सनी फिजिकल अकैडमी के कोच सभी को बहुत-बहुत बधाइयां इनके प्रयास से यह सफलता अर्जित हुई है। इस अवसर पर ग्रामीण परिवार के बच्चे एवं उनके माता-पिता विशेष रूप से उपस्थित है उनको भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला खेल अधिकारी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि देवास जिले के प्रतिभाशाली अग्नि वीर के जॉइनिंग करने पर समस्त अभिभावक एवं कोचों को हार्दिक शुभकामनाएं। विशेष अतिथि मदनलाल कहार, देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक क्लब एवं सनी अकैडमी के होनहार सैनिकों को बधाई दी।
चयनित सैनिक
महिपालसिंह राजपूत, सतनामसिंह, राजकुमार मंडलोई, सुनील प्रजापति, अयान शेख, अर्जुन प्रजापति, गौरव पटेल, अंशु योगी, उज्जवल पटेल, गौतम पटेल, हार्दिक पटेल, अर्जुन राजपूत, हर्षित मोदी, अंकित मंडलोई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...