Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन 31 सफाई मित्रों व संस्थाओं का हुआ सम्मान

जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन 31 सफाई मित्रों व संस्थाओं का हुआ सम्मान
देवास। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस के अवसर पर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता ब्रांड ऐम्बेस्डर, सामाजिक संसथायें, ईको क्लब, केपी कॉलेज, अमलतास हास्पिटल, शिवाज्ञा संस्था फाउंडेशन, एफआईएस ऐकेडमी, संस्था ओम सांई विजन, फीडबेक फाउंडेशन, खेल विभाग, सांस्कृतिक गतिविधि एवं स्वच्छता अभियान मे अपना योगदान देने वाली संसथाओं के पदाधिकारियों के साथ निगम के 31 सफाई मित्रों के सेवा निवृत्त होने पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, उपायुक्त आरती खेडेकर, एसबीएम नोडल सौरभ त्रिपाठी के साथ प्रशस्ती पत्र देकर उनका सम्मान स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम में किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने सेवा निवृत्त सभी सफाई मित्रों को स्वस्थ्य रहने एवं उनके द्वारा दिए गये योगदान के लिए शुभकामनाऐं देते हुए उनका आभार माना। सभापति सवि जैन ने सभी सम्मानित संसस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सेवा निवृत्त सफाई मित्रों को बधाई दी तथा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने इस अभियान में अपना योगदान देने वाले सभी पदाधिकारी एवं संसथाओं को शुभकामनाऐं दी एवं देवास शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने के लिए आगे भी योगदान दिए जाने के लिए कहा। इस अवसर पर सफाई मित्रों के द्वारा शहर को स्वच्छ एवंसुन्दर रखने के लिए दिए गये योगदान के लिए उनके सेवा निवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रमका संचालन एसबीएम से अरूण तोमर ने किया तथा आभार स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार व शंकर सांगते ने माना। इस अवसर पर बडी संख्या में सेवा निवृत्त सफाई मित्रों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...