Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रगति क्लब के 36 वे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

प्रगति क्लब के 36 वे ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
देवास।प्रगति एथलेटिक क्लब एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 36 वे  ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज राजानी एवं विशेष अतिथि अमरजीत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज एसोसिएशन देवास, मदनलाल कहार रहे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव, तीरंदाजी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, मिनी गोल्फ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भरत वर्मा, चेस एसोसिएशन के सचिव पवन यादव, सॉफ्टबॉल की विक्रम अवॉर्डी रागिनी चौहान, एनआई एस कोच निरंजन यादव, पार्षद राहुल पवार, धर्मेंद्र भदोरिया, हेमेंद्र निगम, समाजसेवी शंकरलाल शर्मा, दयाल सिंह पवार, किरण बाला टांडी, प्रेमनाथ तिवारी, शिवनारायण टांडी, सुनील वर्मा, केपी कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर अरुण कुशवंशी, कॉरपोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव मनोज सिंह, मोहित शर्मा, विनय चौधरी, सुदामा शर्मा, महेंद्र भाटी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जावेद पठान एवं यशवंत डागोरा, राहुल वर्मा, प्रतीक शास्त्री द्वारा किया गया। स्वागत भाषण अनिल श्रीवास्तव ने दिया एवं क्लब की जानकारी देते हुए मनोज राजानी ने बताया कि प्रगति क्लब पिछले 36 वर्षों से लगातार इस प्रकार के शिविर का आयोजन करता आ रहा है एवं देवास को खेलों के क्षेत्र में यदि पहचाना जाता है तो उसमें प्रगति क्लब की अहम भूमिका है। यहां से कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया गया है एवं मध्य प्रदेश शासन के सर्वाेच्च अवार्ड भी प्रगति क्लब को मिले हैं एवं कई खिलाड़ी यहां से डॉक्टर एवं उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है। आज हम जहां बैठे हैं यह स्टेडियम भी प्रगति क्लब की ही देन है क्योंकि सन 2001 में यहां पर एक शानदार नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके लिए क्लब के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने दिन-रात एक कर कर इस ग्राउंड को बनाया था। उसके बाद सज्जन सिंह वर्मा मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रहते हुए इस स्टेडियम को निर्माण करने के लिए अथक प्रयास किए एवं मै जब प्राधिकरण अध्यक्ष बना तो मैंने एवं सज्जन वर्मा ने मिलकर इस स्टेडियम को पूर्ण रूप दिया एवं प्रगति क्लब ने इस स्टेडियम को कई कठिनाइयों के बाद भी आज तक खेल गतिविधियों के माध्यम से जीवित रखा है मुझे खुशी होती है कि इतने छोटे-छोटे से बच्चे यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं एवं देवास के साथ ही साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं में अनिल श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव के साथ क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं कि उन्होंने देवास में खेल का एक अच्छा माहौल बना रखा है । मदन लाल कहार ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रगति क्लब की बहुत वर्षों से सिंथेटिक ट्रैक की मांग थी वह मांग आज पूरी होने जा रही है मध्य प्रदेश शासन द्वारा यहां पर सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है जो कि शीघ्र ही बच्चों के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए मैं विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार का आभारी हूं जिन्होंने हमारी मांग स्वीकृत की उन्होंने कहा कि इस ट्रैक से देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना एवं शहर का नाम रोशन करेंगे। मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मैं पिछले 35 वर्षों से प्रगति क्लब से जुड़ा हूं और हर वर्ष क्लब के संचालकों का उत्साह देखने को मिलता है किसी भी संस्था को इतने वर्षों तक एक धेय के साथ चलाना आसान नहीं होता कई बार कई कठिन परिस्थितियां भी आती है शासन की तरफ से खिलाड़ियों की तरफ से या आर्थिक रूप से अतः मेरा मानना है कि प्रगति क्लब के आधार स्तंभ अनिल श्रीवास्तव हर परिस्थिति में और निखर कर आ रहे हैं मैं अपनी ओर से प्रगति क्लब को जो भी सहयोग लगेगा प्रदान करता रहूंगा एवं यहां पर जो खिलाड़ी शिविर में भाग ले रहे हैं व जो राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं ऐसे ही खेलते रहे और अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन करते रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें राजीव श्रीवास्तव सॉफ्टबॉल, भरत वर्मा मिनी गोल्फ, निरंजन यादव तीरंदाजी, रागिनी चौहान सॉफ्टबॉल, पवन यादव चेस, धर्मेंद्र भदोरिया एथलेटिक्स, सुनील वर्मा एथलेटिक्स, सोनू विश्वकर्मा बेसबॉल को सम्मानित किया गया एवं खिलाड़ियों में देव चौधरी, मनन श्रीवास्तव, आरोही राठौर, पूर्वी दुबे, परिधि दुबे, प्रिया चौधरी, प्रियांशी चौधरी, आभा बैरागी, नैतिक वर्मा, राजवीर कुशवंशी, आरती कुशवाह, जयेश संगोले, पीयूष धनगर, बेबी सिंह, सार्थक गुप्ता, नयन कुंदर, नवीन कुमार, वैष्णवी बरैठा, यस,रीत, कनक,  असीम शेख, यश सोलंकी, अहाना राय आदि को सम्मानित किया गया। प्रगति क्लब द्वारा सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया एवं आभार भरत वर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...