नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ता संघ ने दिया ज्ञापन
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामू जमोडिया ने बताया कि भारत भर में धरना विरोध प्रदर्शन और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी कड़ी में म प्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भारी। सरकारी कर्मचारी का दर्जा और सभी सुविधाएं बिना परीक्षा के योग्यता के आधार पर पर्यवेक्षक पद प्रमोशन । महिलाएं बाल विकास विभाग के अलावा अन्य विभाग की ड्यूटी से मुक्ति। रिटायरमेंट पर 5000 हजार रुपए दिए जाएं व केन्द्रीय कर्मचारिओ की तरह रीटायरमेंट की आयु 65 वर्ष की जायें तथा तहसीलदार से मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की मृत्यु होने पर उनकी बहू बेटी को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय में जो 50 प्रतिशत का अंतर है उसको काम किया जाए क्योंकि समय सहायिकाओं का भी उपयोग हो रहा है और महंगाई भी बराबर बढ़ रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं साहियका संघ की जिला अध्यक्ष रामू जमोड़िया, कला भंडारी, शानु चौहान, आशा बिजवा बबीता गुज़र हिरामाणी सोनी, निर्मला सोनी, रीना बडग़ुर्जर, अनिता बागवान, रानी पलाथिया, आशा बगानिया, लीला बाई, पुजा रलोती आदि सहित बड़ी संख्या मंे आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया तथा आभार अजय उपाध्याय ने माना।

0 Comments