Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिक्षा विभाग में 43 वर्षों की सेवा के बाद जाकिर हुसैन सर हुए सेवा निवृत नूतन स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह

शिक्षा विभाग में 43 वर्षों की सेवा के बाद जाकिर हुसैन सर हुए सेवा निवृत नूतन स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह 

देवास।शिक्षक हमेशा समाज का मार्गदर्शक रहा है। शिक्षक अपने मेहनत और लगन से समाज के लिए आदर्श स्थापित करता है ।यह विचार नूतन हायर सेकेंडरी संकुल में जाकिर हुसैन कुरैशी के विदाई समारोह पर प्राचार्य  श्री अशोक साहू ने प्रकट किए। पूर्व  जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच एल खुशाल ने कहा कि समर्पित शिक्षक विद्यालय के सभी लोगों को प्रिय होता है। बी आर सी किशोर वर्मा ने कहा कि जाकिर सर गणित के पूरे जिले के श्रेष्ठ शिक्षक थे। जन शिक्षक आतिश  कनासिया ने बताया कि श्री जाकिर सर ने 43 साल शिक्षा विभाग में  कार्य किया। उन्होंने अपनी सर्विस सादी खेड़ा सोनकच्छ  विकास खंड से शुरू की। 10 वर्ष तक  जन शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। 20 वर्ष पुलिस लाइन के माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 में कार्य किया। नूतन संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा जाकिर हुसैन कुरैशी सर को शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिवारजन भी उपस्थितथे। सभी  शिक्षकों ने जाकिर  सर के कार्यों की प्रशंसा की ओर से अनुकरणीय बताया। सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...