Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ: आई जी हरिचरणचारी मिश्रा,, - मुन्ना वारसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ: आई जी हरिचरणचारी मिश्रा,,

 - मुन्ना वारसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

देवास। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वी वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय हिंदी भवन में "राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह" के मुख्य अतिथि श्री महान भारत सागर जी (रिटायर्ड  डीजीपी एवं साहित्यकार) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पत्रकारिता हमारी पहचान है,हमारा गौरवशाली इतिहास की हमारी धरोहर है।हिंदी पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल और चुनौतीपूर्ण दोनों है। वर्तमान समय में, हिंदी पत्रकारिता ने अंग्रेजी पत्रकारिता के दबदबे को खत्म कर दिया है और भारत में प्रकाशित होने वाले अधिकांश अखबार हिंदी में ही हैं। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता और पत्रकार लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच के संबंधों पर बल दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने इस अवसर पर हरिनारायण चारी मिश्रा तथा महान भारत सागर (रिटायर्ड डीजीपी एवं साहित्यकार) को विशेष स्मृति चिन्ह, शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने हिंदी पत्रकारिता के महत्ता पर बल देते हुए वर्तमान समय में पत्रकारिता और विशेष तौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। इस अवसर पर देवास जिले के आजीवन अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार मुन्ना वारसी जी को संगठन द्वारा 40वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा 20वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रांतिकारी पत्रकारों को इस वर्ष के "हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026 " से सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...