देवास। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन देवास शाखा में अध्यक्ष मंजू बाला जैन, सचिव राजश्री सोनी, कोषाध्यक्ष सरिता महाजन और समस्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु गर्ग इंदौर, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख अंशु गुप्ता महू, मुख्य वक्ता डॉ माला सिंह ठाकुर इंदौर, शपथ अधिकारी एवं प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सोडानी उज्जैन,सचिव संगीता भूतड़ा उज्जैन ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजकुमारी माहेश्वरी उज्जैन ,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुमन मूंदड़ा देवास, इंदु सोमानी देवास, राजकुमारी बागड़ी उज्जैन ,प्रांतीय बाल विकास प्रमुख शकुंतला सोनी देवास के सानिध्य में बहुत ही उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा माँ चामुंडा माँ तुलजा को दीप प्रज्वलन माल्यार्पण किया गया। नमस्कार मंत्र ,गायत्री मंत्र ,समिति की प्रार्थना तथा ओंकार की ध्वनि के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। अतिथि का स्वागत नृत्य द्वारा स्वागत किया गया।
अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को प्रांत के पदाधिकारी तथा निवृतमान शाखा पदाधिकारी द्वारा बैच, पट्टा, ताज पहना कर 2026-28 कार्यभार सौंपा। अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष मंजूबाला जैन ने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कारों के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही उनकी कार्यकारिणी का संकल्प है। सचिव उद्बोधन में राजश्री सोनी द्वारा विगत माह का प्रतिवेदन और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई। अप्रेल ,मई माह में की गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत आलू वेफर, चावल कुंडलई, आलू पापड़, आचार के स्थाई प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। बाल विकास के सेवा कार्य में एक बालक की फीस दी गई। संस्कार संस्कृति के अंतर्गत अधिक मास में ठाकुर जी का नौका विहार करवाया। माँ अहिल्या की जन्मतिथि 30 मई के उपलक्ष्य में माँ अहिल्या का स्वरूप शशि दुसाद द्वारा रखा गया तथा डॉ मालासिंह ठाकुर का संस्कार विषय पर उद्बोधन हुआ। पर्यावरण प्रकल्प के तहत सभी अतिथियों को पौधे भेट किए तथा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सभी पदाधिकारी के उद्बोधन भी प्रेरणादायक थे। संचालन मीना विजयवर्गीय द्वारा किया गया। आभार कोषाध्यक्ष सरिता महाजन ने माना। सभी कार्यक्रम में समिति की सभी बहनों ने अपने अपने उत्तरदायित्व के आधार पर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रकल्प और समिति प्रमुख डॉ किरण भार्गव ,पूजा अग्रवाल ,कुसुम अग्रवाल, दुर्गा पोरवाल, शकुंतला मंगल ,डिम्पल सोनी ,रीना बिंदल, संगीता गोयल अपनी टीम के साथ उपस्थित रही तथा सभी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी पूर्व अध्यक्ष बहने तथा समिति की सभी आजीवन एवं नवीन सदस्य बहनें विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ पूर्ण हुआ।

0 Comments