Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवाचार...पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क स्टेशनरी,,,पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी,, विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

नवाचार...पर्यावरण संरक्षण के साथ  बच्चों को मिलेगी निःशुल्क स्टेशनरी,,,
पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी,,
 विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
देवास।पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को  प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्पित होना चाहिए। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी  आनंदम केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर अतिथियों ने प्रकट किए। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि श्री गंगा सिंह  सोलंकी अध्यक्ष जिला पेंशनर संघ ,  श्री सुधीर पंडित मंडल सचिव रोटेरी 3040 , श्री मोहित शर्मा, श्री संदीप चौहान थे।
 
राज्य आनंद संस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में यह दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ  में जिला समन्वयक डॉ समीरा नईम के निर्देशन में विद्यालय में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी मैं पर्यावरण दिवस पर रोटेरी क्लब  के सहयोग से एक  नवाचार  भी शुरू किया गया । इससे न सिर्फ पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्टेशनरी भी मुफ्त में मिलेगी। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में  रोटरी क्लब  के सहयोग से इस वर्ष  ग्रीष्म कालीन अवकाश में सजावट के लिए गमले तैयार किए गए हैं । यह गमले विभिन्न आयोजन के लिए  दिए जाएंगे।इसके लिए  जो  स्वैच्छिक  सहयोग से स्टेशनरी प्राप्त होगी वह बच्चों को   वितरित की जाएगी। 
 श्री  सुधीर पंडित ने बताया कि यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है इसलिए हमने इसमें पूरा सहयोग किया है।  श्री गंगा सिंह सोलंकी ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में लाभकारी रहेगा।
श्री सोनी ने  स्वयं विद्यालय में  इस वर्ष  की गर्मी की छुट्टियों में 50 गमले तैयार किए।  इसका संचालन विद्यालय के पालक की एक समिति करेगी।
विद्यालय में आनंदम केंद्र और नगर निगम द्वारा थ्री आर सेंटर भी संचालित है।
श्री सोनी विद्यालय में पिछले 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के कार्य में लगे हैं और विद्यालय में एक शानदार बगीचा भी लगाया जा चुका है। जिसमें विभिन्न प्रजाति के कई  पेड़ और लगभग ढाई सौ गमले अभी उपलब्ध है। इस बगीचे में रहने वाले बंदर गिलहरी कोयल आदि विभिन्न पक्षी पर्यावरण को आनंदमय बनाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...