आदर्शों की प्रतिमा, अग्रसेन जी के चरणों में पुष्पांजलि,,
अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
देवास। रविवार 07 जून को सुबह 09.30 बजे मां कैलादेवी चौराहा स्थित अग्र कुल प्रवर्तक अग्रवाल समाज के आराध्य देव श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सुरेशचंद्र मंगल विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, समाज अध्यक्ष सोहन अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण समाज के वरिष्ठ प्रेम कुमार अग्रवाल, विजय कैलाशचंद्र गोयल, ताराचंद सिंघल, शरद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल हरदा, हुकमचंद अग्रवाल, भगवान गोयल, ओमप्रकाश बंसल, राजेश अग्रवाल (मामा )महेश अग्रवाल, पवन गोयल, हरिशचंद्र अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गर्ग, दिनेश मोदी आशीष अग्रवाल (एल आई सी)दिलीप अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, रमेश चन्द्र मोदी,देवेंद्र बंसल, संजय मित्तल, राजेंद्र गोयल एवं अन्य वरिष्ठ समाजजन नवयुवक मंडल से सौरभ गोयल, विपुल अग्रवाल, भानु अग्रवाल, शानू गोयल,आलोक अग्रवाल, हेमंत गोयल, दिलीप अग्रवाल, जयेश मोदी,प्रिंस गोयल, हेमंत अग्रवाल, पप्पू गोयल,डॉ अंकित अग्रवाल, दीपू गोयल, सचिन मंगल, हरीश अग्रवाल ,वरुण अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, हेमंत गोयल सौरभ गुप्ता, गौरव गर्ग ,नरेंद्र अग्रवाल और अन्य सभी युवा वर्ग साथी भी शामिल रहे। सभी की उपस्थिति ने माल्यार्पण के कार्यक्रम को गरिमामय बनाया मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने अपनी संबोधन में उपस्थित सभी समाज सदस्यों से स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी शहर सुंदरीकरण में आयोजित करने के लिए प्रेरित किया समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बहुत बधाई दी समाज सचिव विजय गोयल ने अपने उद्बोधनों में पर्यावरण की रक्षा करने का आव्हान करते हुए कहा जीवन में आवश्यक सभी हवा, पानी, फल, अनाज जरूरत की सभी पूर्ति हमारी धरती माता करती हैं हमारा भी दायित्व बनता हैं धरती माता की रक्षा के लिए यथा संभव सहयोग दे अपने अपने घरों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का आग्रह किया जिससे बारिश का पानी ट्यूबवेल के माध्यम से जमीन में जमा हो जिस प्रकार हमारा शहर सुंदरीकरण एवं चहुमुखी विकास हो रहा है हम भी शहर विकास में सहभागी बनकर क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लें कि हम भी प्रत्येक रविवार को हर व्यक्ति पांच पौधे लगाने का और सामुहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम करने का संकल्प लें तभी क्लीन सिटी ग्रीन सिटी का हमारा सपना साकार होगा सभी समाज सदस्यों का अध्यक्ष सोहन अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए हमेशा इसी प्रकार कार्य करने हेतु आव्हान किया तथा युवा वर्ग एव मातृ शक्ति से भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए राजेश गोयल (शांति बाल निकेतन स्कूल)का भी आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज सचिव विजय कैलाश चंद्र गोयल द्वारा दी गई।

0 Comments