Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अरविंद पाणोत बने तीर्थ संरक्षिणी महासभा के जिला प्रभारी

अरविंद पाणोत बने तीर्थ संरक्षिणी महासभा के जिला प्रभारी
देवास। भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा लखनऊ जो लगभग 130 वर्षों से देश-विदेश में जैन धर्मायतनो की खोज करके उनका संरक्षण संवर्धन करने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करती आ रही है। जिसका केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में है। यह पुरातत्व सम्बंधित कार्य भी सरकार के सहयोग से सम्पादित करती है। यह जैन धर्म की भारत वर्ष में अतिप्राचीन संस्था है। हाल ही में प्रदेश स्तर पर विस्तार कार्यक्रम के तहत जिला प्रभारी की नियुक्तियां की गई जिसमें देवास  जिले का प्रभार अरविंद पाणोत को सौंपा गया है। उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी के वेद इंदौर की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी इंदौर की सहमति से की गई। इस नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कार्याध्यक्ष तल्लिन बड़जात्या, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी इंदौर रीज़न अध्यक्ष पवन पाटोदी एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी के साथ देवास से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदीर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर जैन, ज्योति तलाटी, आर सी जैन, संजय जैन भाईजी, पारस जैन, निलेश छाबडा,आदी समाज जनों ने अरविन्द पाणोत को बधाईयां दी है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...