Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बच्चों को संस्कार देते हुए संघर्ष करना सिखाएंगे तो पांडव बनेंगे और सुख सुविधा आवश्यकता से अधिक मिलेगी तो कौरव ही बनेंगे,,श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर महावीर नगर में चल रही संगीतमय भक्त श्रीमाल की कथा के चौथे दिन पंडित मधुसूदन नागर ने कहा

बच्चों को संस्कार देते हुए संघर्ष करना सिखाएंगे तो पांडव बनेंगे और सुख सुविधा आवश्यकता से अधिक मिलेगी तो कौरव ही बनेंगे,,

श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर महावीर नगर में चल रही संगीतमय भक्त श्रीमाल की कथा के चौथे दिन पंडित मधुसूदन नागर ने कहा
देवास। श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर महावीर नगर में चल रही संगीतमय भक्त श्रीमाल की कथा के चौथे दिन पंडित मधुसूदन नागर ने कहा बच्चों को संस्कार देते हुए संघर्ष करना सिखाएंगे तो पांडव बनेंगे और सुख सुविधा आवश्यकता से अधिक मिलेगी तो कौरव ही बनेंगे। और ऐसा होता है तो परिवार, समाज का विध्वंस हो जाता है। उन्होंने कहा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं उसके लिए सत्संग आवश्यक है। सत्संग में स्वयं भी जाएं और अपने बच्चों को भी ले जायें। पहले संयुक्त परिवार होते थे, रिश्ते नाते होते थे। अब एकल परिवार प्रचलन में है इसलिए एक दूसरे को भावना समझ नहीं पाते है और वृद्धाश्रम में संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन वर्तमान समय संगठित होकर रहने का है जिसकी शुरुआत अपने घर परिवार से ही होना चाहिए। आप स्वयं प्रयास करें। एक दिन समय फिर लौटकर आएगा और परिवार संयुक्त होकर रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज देवास, श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास एवं विश्वकर्मा मंदिर समिति द्वारा सात दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं श्रद्धालुजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस आयोजन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही है। आयोजकों ने बताया प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संगीतमय कथा हो रही है। 10 जून को कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की व्यवस्था में जुटे सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज देवास अध्यक्ष पीडी शर्मा, सचिव ओम प्रकाश पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांचाल, संगठन मंत्री छगनलाल पिपलोदिया, उपाध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा, विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिलीप आसलिया, जगदीश चवेल, राजेश सिलक, अशोक शर्मा, प्रमोद कारपेंटर, विष्णु विश्वकर्मा राजोदा, प्रमोद मालवीया, अनिल पांचाल राजोदा, देवकरण शर्मा सहित सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज महिला मंडल देवास तथा श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति महिला मंडल देवास की श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती रंजना शर्मा, श्रीमती माया अशोक शर्मा, श्रीमती निशा पिपलोदिया, श्रीमती अंतिम शर्मा, श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती दुर्गा कैलाश चंद्र, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती रेखा राहुल शर्मा, धीरज शर्मा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष, लोक न्यास मीडिया प्रभारी राजेश एम शर्मा आदि की हैं। यह जानकारी सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज समाज देवास के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पिपलोदिया ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...