Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वन मंडल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

वन मंडल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन मण्डल देवास अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमण्डल देवास अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवास में मेरी लाइफ के तहत माता टेकरी पर एक विशेष जागरूकता एवं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने, पहाड़ी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित वनमंडलाधिकारी अमित चौहान ने माता टेकरी परिसर में पहला पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में उनके द्वारा बताया गया पर्यावरण संरक्षण एक औपचारिकता नही है, हमारे और हमारी आने वाली पीढीयों के अस्तिव के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमे प्रकृति का दोहन नही बल्कि उसके साथ संतुलन बनाकर रहने की आदत डालना होगी। हमें पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए सतत प्रयास करने होगें।
वनमण्डल देवास अंतर्गत परिक्षेत्र सर्कल सोनकच्छ में जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया साथ ही वन परिक्षेत्र देवास के ग्राम बालोदा में मनोज चौधरी विधायक हाटपिपल्या द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया व टोकखुर्द, वन परिक्षेत्र खिवनी में आशीष शर्मा विधायक कन्नौद एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया, साथ ही वन परिक्षेत्र खातेगांव, सतवास, कन्नौद, बागली, कांटाफोड़, उदयनगर में भी विभिन्न स्थानों पर मेरी लाईफ अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण कर सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान ने मैदानी स्तर पर पर्यावरण और वन सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई साथ ही इस अवसर पर वनमण्डल देवास अंतर्गत कुल 1250 पौधों रोपण कार्य किया गया, जिसमें समस्त वन अधिकारी, स्टॉफ, ग्रामीण जन, जन प्रतिनिधियों द्वारा उर्जा बचाने अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण के अनुकल आदतो को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...