देवास। शहर के बायपास स्थित पशु हाट में व्याप्त समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष हफीज घौसी के नेतृत्व में एक ज्ञापन, नगर निगम पहूंच कर उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि मौसम की पहली बारिश ने ही पशु हाट की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है और किसान व पशुपालक, कीचड़ और जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा किसानों और व्यापारियों से 20 रूपए प्रत्येक से शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। कांग्रेस नेताओ ने नगर निगम प्रशासन से सड़क निर्माण और उचित सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह गौड़, हारिस गजधर, रूपेश कल्याणे, रियाज नागौरी, दीपेश हरोडे, आकाश चौहान, कमलेश गुप्ता, गोलू मंसूरी, इरशाद कुरैशी, प्रथम सिंह पंवार, असलम मंसूरी, शाहबाज शेख, यशराज राजपूत, राहुल ठाकुर, विनोद कलेशरिया आदि मौजूद रहे।

0 Comments