देवास। प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव के अन्तर्गत निगम द्वारा स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे सोमवार 29 जून को स्वावलंबी रेहडी पथ विक्रेताओं के ऐसे बच्चो जिन्होंने पहली से 12 वीं तक 80 प्रतशित से उपर अपनी पढाई मे अंक लाने पर उनको सम्मानित किया। इसी अन्तर्गत स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए देवास के अग्रणी बैंको के पदाधिकारयों का भी सम्मान कर प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव मनाया गया।
इन बैंको का हुआ सम्मान
अग्रणी बैंको में बैंक आफ बडौदा, स्टेट बैंक आफ इन्डिया मेन ब्रांच, स्टेट बैंक आफ इन्डिया मोती बंगला ब्रांच, युनियन बैंक आफ इन्डिया मेन ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच के पदाधिकारियों का निगम एनयुएलएम विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत के द्वारा निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी, नितीन आहूजा के साथ प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री गेहलोत ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वनिधि योजना एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ देकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी आगे बढाया। स्वनिधि योजना से हितग्राहियों ने निगम के माध्यम से बैंको से 15 एवं 25 व 50 हजार का ऋण लेकर स्वंय का रोजगार चलाकर अत्म निर्भर बनकर लोन भी चुकाया ओर अपने बच्चो को शिक्षा भी दी। हमारे ऐसे 25 हजार हितग्राही परिवार देवास में स्वावलंबी बनें। आज हम आपके हमारे परिवार के बच्चों का सम्मान करते हुए गौरान्वित हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने वालों के साथ 3 नियमित ऋणों का भुगतान करने व 2 केश बेक मे अधिक ट्रांजेक्शन करने वाले हितग्राहियों तथा निगम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों का भी सम्मान करते हुए हम गौरान्वित हैं। इस अवसर पर एनयुएलएम शाखा से विशाल जगताप, सुनिल जोशी, वहीदा सैयद, आकांशा मिणा, ज्योति पांचाल, शारदा धारू, अंजुम शेख, हेमन्त श्रीवास, मुजफ्फर अली व बडी संख्या मे हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments