Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सांसद एवं विधायक निधि मद से होने वाले कार्याे को शीघ्रता से करायें-आयुक्त,,सिवरेज लाईन से कनेक्शन कराने का लक्ष्य पूरा नही तो रूकेगी वेतन वृद्धि

सांसद एवं विधायक निधि मद से होने वाले कार्याे को शीघ्रता से करायें-आयुक्त,,
सिवरेज लाईन से कनेक्शन कराने का लक्ष्य पूरा नही तो रूकेगी वेतन वृद्धि

देवास। समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की समीक्षा मंगलवार 30 जून को आयुक्त दलीप कुमार ने की। विद्युत बिलों की खपत को लेकर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि एसटीपी, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा ऐसे विद्युत संयोजन जहां बडे पम्प लगे हैं उन पम्पों की एफीसिएन्सी (दक्षता) चेक करने के निर्देश दिए साथ ही बावडिया एवं मधुमिलन चौराहे पर हाई मास्ट लगाने के साथ ही ट्राफीक सिग्नल के संबंध मे भी जानकारी ली तथा कार्याे को गति देने के निर्देश दिए।
खुले प्लाटों पर कचरा पाये जाने पर स्वच्छता निरीक्षकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई
स्वच्छता निरीक्षकों को शहर मे स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही खुले प्लाटों पर कचरा ना डले, गीला एवं सुखा कचरा मिक्स गाडीयों मे ना डले इस पर फोकस करते हुए मैरीज गार्डनों से गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग प्राप्त हो इसके साथ ही यह भी चेक करने हेतु कहा कि मैरीज गार्डनों के गीले कचरे का सिवरेज से कनेक्शन नही होना चाहिए, कनेक्शन पाये जाने पर मैरीज गार्डन पर पेनल्टी लागाये जाने के निर्देश दिए।
हरित क्रान्ती अभियान के अन्तर्गत लक्ष्य अनूरूप पौधारोपण किया जाना है। इस हेतु उद्यान विभाग प्रभारी से जानकारी ली तथा दिशा निर्देश देते हुए वर्षा आरंभ होने से ही पौधारोपण के कार्याे को गति देने हेतु कहा।
कायाकल्प 1 व 2 के कार्याे की की समीक्षा
आयुक्त ने कायाकल्प 1 व 2 के अन्तर्गत सडक निर्माण की जानकारी लेते हुए समय सीमा के अन्दर आने वाली डेमेज सडकों का पेंच वर्क एवं रिरेस्टोरेशन कार्य कराये जाने के निर्देश सहायक यंत्री को दिए। आयुक्त ने सांसद निधि एवं विधायक निधि से होने वाले कार्याे की भी समीक्षा करते हुए सांसद एवं विधायक निधि से प्राप्त मद अनुसार जो कार्य होना है उसकी जानकारी सहायक यंत्री से ली उक्त मद से किये जाने वाले कार्याे को शीघ्रताशीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही ऐसे कार्य जो किन्ही कारणों से पेंडिंग हैं उसकी मानिटरिंग कर निराकरण करने के निर्देश सहायक यंत्री को दिए।
समय सीमा मे कार्य प्रारंभ करें
 निर्माण कार्याे में सीसी रोड, सामुदायिक भवन, उद्यान विकास कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्याे की निविदा आमंत्रित की गई है। समय सीमा मे संबंधित फर्माे से अनुबंध संपादित कर कार्य शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री एवं सभी उपयंत्रियों को दिए।
निर्माण कार्य पूर्ण नही तो फर्म होगी ब्लेक लिस्टेड
ऐसे फर्म/ ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण नही किये जा रहे हैं उन पर पेनल्टी लगायें तथा ब्लेक लिस्टेड की कार्रवाई करें।
आवारा श्वानों व मवेशियों को पकडने के कार्य मे गति लाने के निर्देश
आवारा श्वानों एवं मवेशियों को पकडने की कार्रवाई में प्रगति नही होने से आयुक्त ने टीम प्रभारी को आवारा श्वानों से हो रही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रतिदिन श्वानों को पकडने की तेज गति से कार्रवाई करने के साथ ही आवारा मवेशियों को भी पकड कर गौशाला छोडने के निर्देश दिए। आयुक्त ने गौशाला में प्रकाश व्यवस्था के साथ गौशाला शेड में पंखे लगाये जाने के साथ ही पर्याप्त भूसा रखने के निर्देश दिए।
समय सीमा मे प्राप्त शिकायतों का करें निराकरण
सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों, अस्थाई अतिक्रमण एवं अन्य जनसुविधा हेतु प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश आयुक्त ने दिए तथा सभी स्वच्छता निरीक्षकों को सिवरेज लाईन सेकनेक्शन लक्ष्य अनूरूप नही करने तथा कार्य में प्रगति नही होने से आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक हफ्ते की समय सीमा में दिए गये लक्ष्य की पूर्ति नही होती है तो चेतावनी देते हुए वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कहा।।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...