सर्व आदिवासी समाज देवास ने जयस के पूर्व जिला अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता स्व. सूरज डावर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,,
समाज ने खोया एक समर्पित और जुझारू युवा नेतृत्व- राकेश देवड़े बिरसावादी
देवास/पुंजापुरा। सर्व आदिवासी समाज जिला देवास के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता स्व. सूरज डावर के अल्पायु में हुए असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।समाज के लोग भारी संख्या में उनके निज निवास पुंजापुरा पहुँचे और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समाज के लिए अपूरणीय क्षति
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राकेश देवड़े बिरसावादी ने कहा, स्व. सूरज डावर का इतनी कम उम्र में हमारे बीच से चले जाना पूरे आदिवासी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने हमेशा ज़मीनी स्तर पर रहकर समाज के अधिकारों, जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा और वंचितों की आवाज़ को बुलंद किया। उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता।
सूरज डावर के सामाजिक कार्य और योगदान
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. सूरज डावर द्वारा समाज हित में किए गए प्रमुख कार्यों को याद किया।
शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया
सर्व आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं ने स्व. सूरज डावर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर अनीता अलावा, नंदू रावत, मुकेश बामनिया, कुंदन ईस्के,नंदकिशोर मुजाल्दे, रवि गामड़, भगत सिंह राठौर, सखाराम डावर सहित सर्व आदिवासी समाज, जयस संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतीनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 Comments