Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

केले के गुच्छों और हरियाली से सजे भगवान हनुमान का अनूठा श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

केले के गुच्छों और हरियाली से सजे भगवान हनुमान का अनूठा श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

देवास। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से शहर के प्रसिद्ध श्री खेड़ापति मारुति मंदिर में भगवान हनुमान का 801 किलो केले से भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। केले के गुच्छों और हरियाली से सजे मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था। अनूठे श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और दिनभर दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। महात्मा गांधी मार्ग स्थित मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन के तहत भगवान श्री खेड़ापति मारुति का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को भी केले, पुष्पों और प्राकृतिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित दर्शन उपाध्याय ने बताया कि ज्येष्ठ माह के प्रत्येक बड़े मंगलवार पर भगवान का विशेष श्रृंगार एवं भव्य महाआरती आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पांचवें बड़े मंगलवार को 801 किलो केले से विशेष सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। श्रृंगार की भव्यता और धार्मिक वातावरण के बीच मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोषों से गूंजता रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...