Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ग्रीन आर्मी का विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान

ग्रीन आर्मी का विश्व पर्यावरण दिवस पर  प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान
देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी इंडिया के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी देवास, ग्रीन आर्मी इंदौर एवं ग्रीन आर्मी महू द्वारा विभिन्न स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। ग्रीन आर्मी पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं जनजागरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।  ग्रीन आर्मी इंडिया का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में अपनी शाखाओं का विस्तार कर पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन का स्वरूप देना है। संगठन का विशेष फोकस पर्वत संरक्षण पर है। ग्रीन आर्मी देशभर में पर्वतों एवं पहाड़ियों के संरक्षण की अलख जगाने, उनके प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में वृहत स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के लिए कार्यरत है। संगठन का विजन भारत के प्रत्येक शहर में ग्रीन आर्मी की शाखाएं स्थापित कर एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जो जंगलों, पर्वतों, जल स्रोतों एवं अन्य प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाए। ग्रीन आर्मी वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता अभियान तथा विभिन्न हरित गतिविधियों में समाज के सहयोग से निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रीन आर्मी का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ संगठन देशभर में युवाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों को जोड़कर हरित क्रांति की दिशा में कार्य कर रहा है। “पर्वत बचेंगे तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो भविष्य सुरक्षित रहेगा” — इसी संकल्प के साथ ग्रीन आर्मी ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेतन जैन, रामप्रताप सिंह, कोसलेंद्र सिंह, ओम शर्मा, अरुण रौधवाल, माखनलाल पटेल, दिनेश सिंह चौहान, भरत पाटीदार, पुरी जी, समरजीत सिंह जाधवराव, अशोक पटेल सहित ग्रीन आर्मी के अनेक सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। इनके साथ सभी स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...