माँ तुलजा भवानी सीनियर मंडल भाजपा ने किया पौधारोपण
देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ तुलजा भवानी सीनियर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शिलनाथ धुनी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक नयन कानूनगो ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, पार्षद धर्मेंद्रसिंह बैस, गणेश पटेल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगौत्री, संस्था अध्यक्ष अजीत बल्ला, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्रीमती विनीता व्यास, मंडल महामंत्री दुर्गेश चिल्लोरिया, अर्जुन चौधरी, उपाध्यक्ष आकाश यादव, मनोज डोडिया, यशवंत तिवारी, कमलेश सेंधव, रूपेश मनेठिया, हेमंत देवड़ा, संदीप रामटेके, कुलदीप चिल्लोरिया, माया तिवारी, संध्या आचार्य, रेशु गुप्ता एवं बरखा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

0 Comments