Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सामूहिक गुरु चरित्र वाचन की संध्या श्रोताओं को सदैव स्मृति में रहेगी

सामूहिक गुरु चरित्र वाचन की संध्या श्रोताओं को सदैव स्मृति में रहेगी
देवास। श्री दत्त उपासक मंडल के सामूहिक गुरु चरित्र वाचन में आज की संध्या श्रोताओं को सदैव स्मृति में रहेगी। कल इंदौर के उभरते गायक कार्तिक जोशी ने दो घंटे तक श्रोताओं को अपने सुमधुर गायन  (अभंग,भजन,भक्ती गीत)से मंत्रमुग्ध कर दिया। जानकारी देते हुए मंडल के सदस्य दीपक कर्पे ने बताया कि कार्तिक ने राग यमन में नामस्मरण..राम कृष्ण हरि. गाकर अपना कार्यक्रम प्रारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने मन लागो रे लागो कानडा राजा पंढरीचा... 13 वें शतक में संत चोखामेळा द्वारा रचित अभंग अबीर गुलाल उधळीत रंग ..... गाया तो  श्रोता झूम उठे।  हरी म्हणा तुम्हीं गोविंद म्हणा .. भाग्यदा लक्ष्मी वारम्मा..... (कन्नड़ भजन) आदि भजन और अभंग प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का अंत धन्य भाग सेवा का अवसर पाया...भैरवी गाकर किया। आकांक्षा जोशी ने  कार्तिक जोशी के साथ सह गायन किया। उन्होंने विठ्ठला तू वेडा कुंभार... और श्रीराम का भजन प्रस्तुत किया। नाशिक से पधारे संत श्री भाऊनाथ महाराज ने कार्तिक का सम्मान किया और आशीर्वाद दिए। आकांक्षा जोशी का स्वागत स्वाती सुपेकर,आदर्श राय (हार्माेनियम) का स्वागत विकास करंदीकर, तबला संगतकार वेदांत लक्रस का स्वागत नरेंद्र काजले, पखावज वादक यश  कान्हेरे का स्वागत विद्याधर लोटलीकर (मुंबई) झांझ वादक दर्शन पंचाक्षरी का स्वागत गिरीश कुलकर्णी और निरूपणकर्ता संजीव दिघे का स्वागत डॉ.चंद्रशेखर दिवाण ने किया। संचालन दीपक कर्पे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...