संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा, श्रीमंत महाराजा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
देवास। संगठन के निर्देशानुसार देवास विधानसभा के श्रीमंत महाराजा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन एवं संगठनात्मक मूल्यों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए भावी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों के बूथ स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, जिला प्रभारी धनंजय शर्मा, जिला महामंत्री विजय सिंह पंवार, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, मंडल प्रभारी गणेश पटेल एवं सचिन जोशी, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बैंस, मिलिंद सोलंकी तथा जुगनू गोस्वामी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया ने किया। संचालन मंडल महामंत्री रणदीप मल्होत्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन हिमांशु राजोले ने व्यक्त किया।

0 Comments