Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती में देवास के प्रीतम ने प्रदेश में किया टॉप, मिले 92 अंक,,17 वाद्य यंत्रों में दक्ष हैं प्रीतम, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने दी बधाई

मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती में देवास के प्रीतम ने प्रदेश में किया टॉप, मिले 92 अंक,,

17 वाद्य यंत्रों में दक्ष हैं प्रीतम, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने दी बधाई
देवास। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 की अंतिम मेरिट सूची में देवास के संगीत शिक्षक प्रीतम ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने 100 में से 92 अंक प्राप्त कर सभी श्रेणियों में सर्वाधिक अंक अर्जित किए।
प्रीतम ने कुमार गंधर्व से प्रारंभिक संगीत परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शासकीय संगीत महाविद्यालय इंदौर से बी-म्यूजिक किया है। वर्ष 2011 से वे संगीत शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने देवास के विभिन्न विद्यालयों के साथ इंदौर के जेम्स स्कूल और अबू धाबी के ड्यून्स इंटरनेशनल स्कूल में भी अध्यापन किया है। वर्तमान में वे सेंट्रल इंडिया अकादमी स्कूल, देवास में पदस्थ हैं।
वे तबला, ढोलक, ऑक्टोपैड, ड्रम सेट, डफ, कांगा, बोंगो, नाल, टिंबानी, रोटो सेट, दरबूका, क्लैपबॉक्स, ढोल सहित 17 प्रकार के पर्कशन वाद्य यंत्रों में दक्ष हैं। पुलिस बैंड के साइड ड्रम और बेस ड्रम का भी उन्हें व्यावहारिक ज्ञान है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत एवं देवास पुलिस ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...