देवास। अमृत हरित अभियान के शुभारंभ एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून को पौधा रोपण कार्यक्रम स्थानीय एकेवीएन पार्क में आयेजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
एक पौधा मां के नाम
अमृत हरित क्रांति अभियान के शुभारंभ एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, के द्वारा सभापति रवि जैन, जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, आयुक्त दलीप कुमार, एडीएम संजीव जैन, शौभाराम सोलंकी, उद्यानिकी विभाग से डी.डी. राजीव बरवईया, निगम एम.आई.सी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेद्र सिंह बैस, पार्षद राजेश यादव, संजय दायमा, भाजपा नेता बहादुर मुकाती के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा मां के नाम से स्थानीय एकेवीएन पार्क में वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर महापौर गीता अग्रवाल ने शुभकामना देते हुए एक सभी से अपील की है कि एक पौधा मां के नाम से हर नागरिक लगावे तथा एस पौधे की देखरेख कर स्वच्छ सुंदर पार्यावरण को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
सभापति रवि जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पौधा मां के नाम के आव्हान पर हम सभी ने संकल्पित होकर पौधा रोपण किया है। यह अभियान माह सतिम्बर तक चलेगा इस अभियान मे सभी नागरिकगण भाग लेकर एक पौधा मॉ के नाम से अवश्य लगावें।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस अमृत हरित अभियान के शुभारंभ पर स्थानीय एकेवीएन पार्क में पौधा रोपण किया यह कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित होकर सितम्बर माह तक पौधारोपण का कार्य किया जावेगा।
आयुक्त दलीप कुमार ने इस अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम द्वारा एकेवीएन पार्क में 350 पौधों का रोपण किया गया तथा माह सितम्बर तक शहर मे विभिन्न स्थानों पर लगभग 2 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य लिया है। जो पूरे वर्षाकाल मे विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेगें।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.ई.ई. इंदुप्रभा भारती, मुशाहीद हन्फी, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, प्र.कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनूभूति श्रीवास्तव, स्वच्छ भारत मिशन से अरूण तोमर, खेल विभाग से सुदेश सांगते व बडी संख्या मे सिनियर सिटीजन एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments