कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित
देवास, 04 जून 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी एवं बागली विधायक श्री मुरली भंवरा , नगर परिषदों के अध्यक्षो सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, निगमायुक्त श्री दलीप कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला, जिला परियोजना अधिकारी सुश्री स्मिता रावल, सुश्री इंदु भारती, सभी नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री, जल निगम एवं एमपीयूडीसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थेl
बैठक में जिले की नगरीय निकायों में प्रचलित अमृत 2.0 अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य (जलप्रदाय, ग्रीन स्पेस एवं वाटर बॉडी रेज्यूवेनेशन) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए आदेश के पालन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर इसके संबंध में मासिक बैठक आयोजित करने एवं रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिये।
बैठक में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी एवं बागली विधायक श्री मुरली भंवरा द्वारा जलप्रदाय के संबंध में बताई गई समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए एमपीयूडीसी को निर्देशित कर वर्षा ऋतु से पूर्व कार्य को पूर्ण करने हेतु कहा गया। बैठक में उपस्थित नगर परिषद नेमावर अध्यक्ष श्री कृष्णगोपाल अग्रवाल, कांटाफोड़ अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र आमोदिया, करनावद अध्यक्ष श्री परसराम पाटीदार, अध्यक्ष हाटपिपल्या श्रीमती चंद्रकांता अरुण राठौर एवं बागली अध्यक्ष श्रीमती सीमा कमल यादव द्वारा अपनी निकाय से संबंधित समस्याओं को कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष रखा गया। जिनके निराकरण के लिए उपस्थित मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया।

0 Comments