Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एमजी रोड गांजाभांग चौराहा पर से हटाया अवैध अतिक्रमण

एमजी रोड गांजाभांग चौराहा पर से हटाया अवैध अतिक्रमण
देवास। एमजी रोड नाला निर्माण कार्य के दौरान गांजाभांग चौराहा पर स्थित नाला निर्माण में आ रही दुकान को नगर निगम द्वारा तोडा गया था। इसके पश्चात नाला निर्माण किया गया। नाला निर्माण के बाद संबंधित दुकान स्वामी द्वारा पुन नाले के उपर अवैध दुकान का निर्माण कार्य किया गया था। जिसे आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम की टीम के द्वारा उक्त निर्मित अवैध दुकान को पुन जेसीबी मशीन से शनिवार 6 जून को तोडा गया। नाले के निर्माण में किसी भी प्रकार से नाले के उपर अस्थाई या स्थाई अतिक्रमण किया जाता है तो उसे तत्काल निगम द्वारा तोडा जावेगा। आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा एमजी रोड पर तेज गति से चल रहे नाला निर्माण के साथ साथ इलेक्ट्रिक व सिवरेज लाईन भी डाली जा रही है ताकि बारिश पूर्व नाला निर्माण कार्य पूरा हो सके जिससे नागरिकों को व व्यवसाईयों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...