Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

क्रिश्चियन समुदाय ने भी किया ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का समर्थन

क्रिश्चियन समुदाय ने भी किया ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का समर्थन
देवास। समस्त साधु संतो और गो सेवक जीतू रघुवंशी द्वारा संचालित “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत देवास में सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत एबी रोड स्थित चर्च में आयोजित कार्यक्रम में क्रिश्चियन समुदाय के फादर एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ सम्मान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। अभियान के संयोजकों ने बताया कि “गो सम्मान दिवस” के अवसर पर 27 जुलाई 2026 एवं 27 अक्टूबर 2026 को देशव्यापी स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विजय मंत्र “श्रीराम जय राम जय जय राम” का संकीर्तन किया जाएगा तथा जिला कलेक्टर एवं राज्य स्तर के अधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम 10 करोड़ हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक सम्मान दिलाना, गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं केंद्रीय गौसेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति तथा गौ-आधारित कृषि को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अलावा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में गौ महात्म्य को शामिल करने की मांग भी अभियान के माध्यम से की जा रही है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों का मिल रहा समर्थन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सकारात्मक संदेश दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...