Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

होम कंपोस्टिंग से घरों में जैविक कचरे का प्रबंधन करने वाले नागरिकों का सम्मान

होम कंपोस्टिंग से घरों में जैविक कचरे का प्रबंधन करने वाले नागरिकों का सम्मान
देवास। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में स्वच्छ वार्ड एवं स्वच्छता को लेकर रहवासी संघों एवं स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में निगम की सहयोगी संस्था ओम साईं विजन द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जागरूक नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन रहवासियों को सम्मानित किया गया, जो अपने घरों में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण रहे हैं तथा होम कंपोस्टिंग के माध्यम से जैविक कचरे का उचित प्रबंधन कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। संस्था के टीम लीडर मिथलेश चौकसे, सुपरवाइजर शहनवाज शेख एवं मुकेश सोलंकी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्कीकरण और होम कंपोस्टिंग अपनाने से कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन संभव होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इनके प्रयास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस दौरान नागरिकों को घरों में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, जैविक कचरे से खाद बनाने तथा स्वच्छता संबंधी सभी कार्याे को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छ एवं सुंदर देवास के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर निगम की सहयोगी संस्था ओम साईं विजन द्वारा की गई यह पहल नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...