देवास। लोक निर्माण विभाग द्वारा उज्जैन रोड़ चोड़ीकरण का काम बहुत धीमी गति से किया जा रहा हैं,जिससे हजारों नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र रोड़ निर्माण की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि कांग्रेस द्वारा ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि उज्जैन रोड़ चोड़ीकरण का कार्य बारिश के पूर्व शीघ्र पूरा किया जाए एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित की जाए कि वह निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू करें। अगर बारिश के पूर्व रोड़ नहीं बना तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी। ज्ञापन देने के दौरान एसडीओ के देर से पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री चौधरी ने नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि जब हमने पूर्व में सूचना दे दी थी कि हम ज्ञापन देने आएंगे, तो फिर आखिर क्यों आप समय पर मौके पर उपस्थित नहीं रहें। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, मनीष चौधरी,प्रदीप चौधरी, रोशन रायकवार ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरूचरण सिंह सलूजा,नज़र शेख़, जाहिद पठान, सुजीत सांगते ज्ञान सिंह दरबार विक्रम मुकाती,सुधीर शर्मा, उमेश झंवर, राजेश राठौर,रूपेश कल्याणे, दिलीप परमार,मनोज हेतावल, अजय सिंह राजोदा, अनिल गोस्वामी, आबिद खान, प्यारे मियां पठान,वसीम हुसैन, दिग्विजय सिंह झाला, गजेंद्र तोमर, खलील अहमद शेख, प्रवीण शर्मा, डॉ.मंसूर शेख, प्रतीक शास्त्री, प्रहलाद मिस्त्री, राजेश जायसवाल, विमल चौधरी, सुरेश कुमावत, बाबूलाल भाट, निलेश वर्मा, वंदना पांडे ,कविता वर्मा,वंदना बड़ोदिया ,आशा मालवीय, साधना प्रजापति, जितेंद्र सिंह गौड़, परवेज शेख, नीरज नागर, ईशान राणा, वीरेन्द्र परदेसी,महेंद्र घारू, दिलीप सिंह सोलंकी, अविनाश जेठवा, जहीर शेख, शाजी हाशमी, मदनलाल जेठवा, राधाकिशन सोलंकी,चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मुन्ना सरकार, श्रीकांत चौहान, रितेश सांगते, संजय रेकवाल,जयप्रकाश मालवीय, बबलू डांगी,राजेश गोंदिया, पीयूष पाटणकर, प्रेम राठौर, सुभाष वर्मा, अतुल सिंह चौहान, कमलेश गुप्ता, अनिकेत माली, रईस खान डैनी, रईस कामदार, मनोज सांगते, गौरव जोशी,मुकेश शर्मा, ईश्वर हरोडे, आरिफ मेव, रियाज नागोरी, देवेन्द्र चौहान, अंकित खरे,दीपेश हरोड़े,दीपक धाकड़, अजय गुर्जर, आकाश चौहान, राजकुमार मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

0 Comments